सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात बिहारीलाल बिश्नोई बुधवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर सिंचित क्षेत्र के किसानों द्वारा दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए । श्री बिश्नोई ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सिंचित क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा कर रही है । श्री बिश्नोई ने बताया कि बांधो में जल-भराव की स्थिति बहुत अच्छी है , जो पिछले 10 सालों में नही थी फिर भी राज्य सरकार ने 12 दिसम्बर 2019 से नहरें 33 प्रतिशत (तीन ग्रुप) के हिसाब से चलाने का सिंचाई जल वितरण कार्यक्रम बनाया है जिससे किसानों को लम्बे समय बाद पानी मिलेगा । किसानों की सरसों, चना और गेंहू की फसल में कुछ भी नहीं बचा पांएगें और किसान बरबाद हो जायेगा । श्री बिश्नोई ने बताया कि इन सम्बन्ध में कल 10 दिसम्बर को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत से मुलाकात कर सिंचित क्षेत्र के किसानों की इस बड़ी समस्या से अवगत करवाया । इस संबंध में श्री गजेन्द्रसिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड के चैयरमैन से बात कर 13 दिसम्बर सुबह 9 बजे कमरा नं. 210 श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड के चैयरमैन के साथ इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के रेगुलेशन से संबंधित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो से साथ बैठक बुलाई है । जिसमें सिंचित क्षेत्र मोहनगढ़ से लेकर हनुमानगढ़ तक के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एंव किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे ।
धरने स्थल पर संबोधन के बाद विधायक बिश्नोई जनप्रतिनिधियों व किसानों के साथ मुख्य अभियन्ता जल संसांधन विभाग (उतर) हनुमानगढ़ श्री विनोद मित्तल से मिलकर ज्ञापन सौंपा । इस दौरान धर्मेन्द्र मोची विधायक पीलीबंगा, हनुमानगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, किसान संघ प्रान्त महामंत्री विनोद धारणिया, नरेन्द्र आर्य प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय मजदुर किसान महासंघ, चरणजीतसिंह जिलाध्यक्ष किसान संघ, हरीश पचार, धन्नाराम गोदारा, जसवंत जाखड़, बसंत, मनोज जाखड़, इन्द्रजीत धारणिया शेरेका, विनोद मांझू, संदीप कड़वासरा, आदूराम सियाग,राजेन्द्र ओझा, मदनलाल सहारण, मोटाराम नेहरा सहित धरने में उपस्थित रहे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...