सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । भाजपा शहर
जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं ने
ताल ठोंकते हुए अपने आवेदन दिए हैं
इनमें भाजपा के तपे तपाये एवं वरिष्ठ नेता
संपत पारीक से लेकर वर्तमान शहर
जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व
यूआईटी चेयरमैन महावीर राँका, पूर्व
महापौर नारायण चौपड़ा तथा अखिलेश
प्रताप सिंह शामिल हैं। गौरतलब है कि
भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत बीकानेर
शहर अध्यक्ष एवम प्रदेश प्रतिनिधि के लिए
आवेदन एवं समर्पण पत्र लिए गए।
बीकानेर शहर जिला सह चुनाव अधिकारी
अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार आज
धोबी धोरा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रात:
11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आवेदन
लिए गए। जिले में अध्यक्ष पद के लिए 25
आवेदन प्राप्त हुए, जबकि प्रदेश प्रतिनिध
के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि आगे की प्रक्रिया
जयपुर में समन्वय समिति की बैठक मे
की जाएगी।
जिला अध्यक्ष के लिए प्रमुख लोगों
में डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा,
अखिलेश प्रताप सिंह, पाबूदान सिंह
राठौड़, डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, सुरेश
शर्मा, जोगेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, संपत
पारीक, इंदर ओझा, सोहन लाल प्रजापत,
महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, विजय
उपाध्याय शिव कुमार रंगा,रमेश अरोड़ा
आदि प्रमुख हैं।
जबकि प्रदेश प्रतिनिध के लिए
प्रमुख रूप से मुमताज़ अली भाटी, अनिल
शुक्ला, महावीर चारण, दीपेश भटनागर,
श्याम चांडक, रामरतन आचार्य जितेंद्र
सिंह राजवी आदि नाम प्रमुख है।
सर्वस्पर्शी भा ज पा. - सर्वव्यापी भा ज पा.
@_ होटल पद्ममनी निवास, सार्दुलगंज - बीकानेर
दिल्लु ख़ा कोहरी आवेदन करते हुए।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...