सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सांस्कृृतिक सप्ताह ’’सतरंग’’ में नृत्यों की धूम
बीकानेर, 13 दिसम्बर। महारानी सुदर्शन कन्या महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह ’’सतरंग’ में शुक्रवार को लोक व शास्त्रीय नृत्यों की धूम रही। बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा एवं भाव भंगिमाओं के साथ नृत्य कर सराहना लूंटी। शुक्रवार को आशु भाषण व सलाद सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में करीब 125 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।
काॅलेज प्राचार्य डाॅ.पुष्पा चैहान ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रमों की अध्यक्षता काॅलेज की सेवानिवृत खेल प्रशिक्षक सरला तंवर ने की। तंवर ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक,साहित्यिक व खेलकूद की गतिविधियों में हिस्सा लेने से बालिकाओं का सर्वागींण विकास होता है। उनकी प्रतिभाओं में निखार आता है।
एकल लोक नृत्य प्रतियोगिता में मोनिका प्रजापत प्रथम, प्रियंका खटोड़ द्वितीय और हरदीप कौर व यशोदा कुमावत ने समान अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी व हरियाणवी गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कुमारी हटिला ने े नंगी तलवार, नुकीले किलों पर भवई नृत्य किया। शास्त्रीय नृत्य में वैष्णवी तनेजा अव्वल रही। आशुभाषण प्रतियोगिता में कविता भाटी प्रथम, जागृति तनेजा द्वितीय तथा आरती सहारण तृतीय रही। सलाद सज्जा में सुमन कुमावत प्रथम व ज्योति पंवार द्वितीय रही। सभी विजेता छात्राओं को काॅलेज प्राचार्य डाॅ.चैहान व कार्यक्रम अध्यक्ष सरला तंवर ने पुरस्कृत किया।
छात्रसंघ परामर्शदात्री डाॅ मीनाक्षी भार्गव ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शनिवार को सुबह ग्यारह बजे हिन्दी व अंग्रजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता, एकल गीत शास्त्रीय व सुगम, समूह नृत्य व मांडणा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...