सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर । उत्तर भारत में मौसम में आये
बदलाव का असर पश्चिमी राजस्थान पर भी देखा जा रहा
है। बीकानेर सहित अनेक क्षेत्रों में बुधवार की रात्रि से शुरू
हुई हल्की वर्षा पूरे दिन जारी रही। अनेक स्थानों पर ओले
गिरने की भी सूचना है। मौसम विभाग ने रात्रि 8:30 बजे
तक कुल 8.4 मिमी वर्षा होने की जानकारी दी। बीकानेर
मुख्यालय पर दिन का तापमान 9 डिग्री गोता लगाकर 17
डिग्री से. रिकार्ड किया गया। जो कि गत दिन 26.2 डिग्री
से. रहा था। पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश चलती रही और
त्तर पूर्व से आ रही बर्फानी हवाओं के कारण दिन में भी
लोग भारी कपड़े पहनने के बाद भी सर्दी से बेहाल रहे। वर्षा
व सर्दी के अटैक ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया।
जरूरी काम काज निपटा कर लोग घरों में दुबके रहे। सड़कें
और बाजार सूने नजर आए। मौसम विभाग ने बताया कि
मंगलवार से प्रभावी हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जहां
पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात होने की सूचना है वहीं मैदानी
इलाकों में वर्षा व ओला वृष्टि चल रही है। बीकानेर में यूं
तो गत रात्रि से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी जिसे रिकार्ड
नहीं किया गया लेकिन सांय 5.30 बजे तक 2.8 मिमी वर्षा
मापी गई। उसके बाद भी रूक-रूक कर तेज बौछारें गिर
रही थी। वर्षा के कारण जगह-जगह पानी भरने के साथ
सड़कों पर कादा कीचड़ फैल गया। मौसम विभाग का कहना
है कि अगले 24 घंटों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता
है। आद्र्र्ता प्रात: 71 प्रतिशत सांय 91 प्रतिशत पर पहुंच
गई।
नोखा में ग्वार, तिल, मोठ व बाजरे की खेतों में कटी
फसल भीग गई। हल्का कोहरा भी छाया रहा, हालांकि प्रदेश
में बुधवार रात अधिकतमर स्थानों पर तापमान में 3 से 3
डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जयपुर में 3 दिन पहले जहां पारा 9.6
डिग्री पर लुढ़क गया था। बुधवार रात बढ़कर 14.4 डिग्री
पर पहुंच गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में
15.8 डिग्री रहा। प्रदेश में बुधवार रात 13 शहरों में तापमान
10 डिग्री से अधिक रहा। प्रदेश में कई स्थानों पर सुबह घना
कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, दौसा, नागौर, अजमेर,
सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, करौली, चिाौडग़ढ़ और
सवाईमाधोपुर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने
के साथ हल्की बरसात हो सकती है। पिछले 24 घंटों में
राज्य में बाड़मेर में 2.8, जोधपुर में 0.6, चूरू में 0.2 तथा
श्रीगंगानगर में 2.2 डिग्री बारिश हुई।
नोखा उपखंड के कई गांवों में दोपहर में तेज बरसात
के साथ करीब 15 मिनट तक जमकर ओले गिरे। थोड़ी ही
देर में वहां ओलों की चादर बिछ गई। हल्की बारिश व सर्द
हवा से ठिठुरन बढ़ गई। सुबह नौ बजे हल्की बरसात शुरू
हुई जो दोपहर तक रुक-रुक कर जारी रही। उपखंड के कई
गांवों मे बरसात से फसल खराब हो गई। नोखा में ग्वार,
तिल, मोठ व बाजरे की खेतों में कटी फसल भीग गई। सुबह
घना कोहरा छाया रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
खाजूवाला में भी भीगी फसलें, कीचड़ का साम्राज्य गत रात्री से बादलों की घटाटोप से रिमझिम-रिमझिम पानी
पूरी रात्रि व दिन में भी बरसता रहा। जिससे सर्दी के तेवर और
तीखे हो गये हंै। गुरुवार को तो सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पाये।
मण्डी में कादे कीचड़ की भरमार से राहगीरों को परेशानी झेलनी
पड़ रही है। वहीं ग्वार व मूंगफली की फसल भीगने से किसान
मायूस है। हालांकि रबी की फसल सरसों, चने, गेंहू आदि में उक्त
मावठ से किसान लाभान्वित भी होंगे।
नापासर में रुक रुक कर बारिश, तापमान गिरा
नापासर से हमारे संवाददाता संतोष आसोपा की रिपोर्ट के
अनुसार कस्बे तथा आसपास के गांवों में सुबह 5 बजे से दिन
भर रुक रुक कर काी हल्की बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती
रही जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई। सायं 6.30 बजे आई
तेज बारिश से कस्बे में चहुं ओर कीचड़ ही कीचड़ हो गया। सर्दी
के तीखे तेवरों से कस्बावासी ज्य़ादातर घरों में ही रहे सड़कों पर
आमोदऱत कम दिखी। सर्दी से कंपकंपाते दिन में बाजार भी मंदा
रहा तथा सांझ ढलते ढलते ज्य़ादातर दुकानदार घर चले गये।
श्रीकोलायतजी में दिन भर रुक रुक कर वर्षा,
जनजीवन अस्तव्यस्त
श्रीकोलायतजी से यूरो चीफ के.आर. शर्मा सूचित करते हैं
कि मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में गुरुवार तड़के से
ही वर्षा का दौर शुरू हो गया जो रुक रुक कर दिन भर
चलता रहा। कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा से जन जीवन
अस्तव्यस्त हो गया। सूरज के दर्शनों को भी लोग तरस गये
वहीं अंधेरा घिर आने से दिन में भी वाहन हैडलाईट
जलाकर चलते देखे गये। सड़कों पर राहगीरों का आवाजाही
कम ही दिखी। वर्षा में भीगने से बचने का जतन करते
नागरिक सर्दी से बचाव के लिए गर्म ऊनी कपड़े ज्य़ादा पहने
रहे। बाजार में गतिविधियां कम रहने से व्यवसायी भी जल्दी
घर चले गये वहीं बाजार सहित मु-
य स्थानों पर लोग जगह
जगह अलाव जलाकर तपते और हथाई करते रहे।
-साभार युगपक्ष
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...