सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
जयपुर (हिस)। राजस्थान में
बुधवार रात से मौसम का मिजाज बदला
हुआ है। कई इलाकों में हल्की बारिश और
बूंदाबांदी हो रही है और अगले चार-पांच
दिनों तक मौसम विभाग के अनुसार ऐसा
ही मौसम बना रह सकता है।
बीकानेर में गुरुवार सुबह मौसम में
बदलाव आया और दिन भर कभी हल्की
तो कभी तेज वर्षा हुई। अगले 48 घंटे में
वहां बारिश के साथ ओलावृष्टि की
आशंका भी जताई गई है। इसी तरह
जैसलमेर, करौली, श्रीगंगानगर और
राजधानी जयपुर में भी हल्की बूंदाबांदी हुई
है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का
मिजाज बदला हुआ है। अगले 24
घंटों के बारे में अनुमान है कि जैसलमेर,
जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,
नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनुं, जयपुर
तथा अलवर जिलों में एक दो स्थानों पर
मेघगर्जन के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि
होने की संभावना है. वहीं शनिवार 14
दिसंबर को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़,
गंगानगर जिलों में घना कोहरा छाए रहने
की संभावना है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...