सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शहर-शहर पानीपत का विरोध
बीकानेर । शहर-शहर पानीपत का विरोध हो रहा है। बीकानेर में भी आदर्श जाट महासभा के
साथ समस्त जाट समाज संस्थाओं ने पानीपत
फिल्म में महाराजा सूरजमलजी के फिल्मांकन पर
आपति जताई व विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म
प्रोडयूसर आशुतोष गोवारीकर का पुतला और फिल्म
का बैनर जलाकर प्रदर्शन किया व जिला कलेक्टर
के नाम पर ज्ञापन सौंपा। समस्त जाट समाज के
साथ अन्य समाज के लोग भी इस प्रदर्शन में
शामिल हुए। आदर्श जाट महासभा के जिलाध्यक्ष
रामदेव कस्वां, युवा जाट महासभा अध्यक्ष
ओमप्रकाश मूण्ड, प्रदेश सचिव जयकिशन भारी,
प्रदेश संगठन मंत्री बीरबलराम मूण्ड प्रदेश उपाध्यक्ष
जाट महासभा (महिला विंग) सुमन चौधरी व
संयुक्त सचिव शंकरलाल सारण ने आदर्श जाट
महासभा के बैनर तले समस्त समाज को इ _ा कर
एकजुट होकर फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया।
जाट समाज के साथ-साथ अन्य समाजों का
सर्मथन भी रहा जिनमें भारत मुक्ति मोर्चा के दिनेश
मेघवाल, भीम आर्मी के सोहन द्रविड़ व वीर
एकलव्य समिति के प्रेम नायक ने भी समस्त जाट
समाज का समर्थन किया। समस्त समाज ने फिल्म
के प्रदर्शन पर रोक की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व
देहात कांग्रेस महासचिव शिवलाल गोदारा,
रामनारायण ज्याणी, पूर्व सरपंच आथूणी कुचेर,
श्रवण रिंटोड़, जगदीश, भागीरथ चौधरी, सरपंच
प्रतिनिधि लालमदेसर मगरा सहीराम सारण,
पूनमचन्द भांभू, जाट सेना प्रदेश अध्यक्ष विवेक
माचरा, बीजेपी नेता महेन्द्र ढ़ाका, पूर्व
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवराज गोदारा, सुनील
फौजी, रामप्रताप गोदारा, जगदीश बिजारणिया, युवा
कांग्रेस नेता रोहित बाना, सुनील फोगाट, दिनेश
मेघवाल, सोहन द्रविड़, सहीराम गोदारा, हंसराज
जाखड़, कालु सियाग, रामचन्द्र महिया, हनुमान
चौधरी, व सैकड़ो युवा भी उपस्थित रहें।
अखिल विश्व क्षत्रिय महासभा की राजस्थान
शाखा ने पानीपत फिल्म में भरतपुर के जाट महाराजा
सूरजमल जी की छवि को धूमिल करने के प्रयास की
कड़ी निंदा की है तथा मांग की है कि फिल्म को समीक्षा
व परिवर्तन के बाद ही प्रदर्शित किया जाय।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...