सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हुवे नुकसान की दुबारा गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए - भाजपा
बीकानेर । नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात बिहारीलाल बिश्नोई ने प्रतिनिधि मंडल के साथ बीकानेर जिले कलेक्टर कुमारपाल गौतम से मिलकर बीकानेर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हुवे नुकसान की दुबारा गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग की ।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बीकानेर जिले की सभी तहसीलों नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, बज्जू, खाजूवाला, लूणकरणसर, बीकानेर, छतरगढ़ व पूगल में पिछले दो दिनों 5 व 6 नवम्बर से बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी फसलों व कटकर तैयार फसलों को बहुत नुकसान हुआ है । किसान पहले से ही टिड्डी व कम बरसात होने के कारण अकाल से जुझ रहा है । अब किसानों पर बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि की बड़ी विपदा आई है । पीड़ित किसान बीमा कम्पनी के टोल फ्री नम्बर पर बार-बार सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे है लेकिन अभी तक कोई बात नहीं हो पा रही और ना ही बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों से सम्पर्क हो पा रहा है । इसलिए सरकार बीमा कम्पनियो को निर्देशित करे कि बीमा कम्पनी कैम्प लगाकर बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करे और किसानों को क्लेम का भुगतान करे एवं सरकार बीकानेर जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित करे कि बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से हुए नुकसान की दुबारा गिरदावरी करवाकर नुकसान का आंकलन कर मुआवजा जारी किया जाए ।
प्रतिनिधि मंडल में नोखा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भाजपा बीकानेर देहात बिहारीलाल बिश्नोई , पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत, महावीर रांका, जिला महामंत्री सवाईसिंह तंवर, भंवरलाल जांगीड़, चंपालाल गेदर, किशनाराम गोदारा, अशोक भाटी, भंवरलाल नैण, श्रवण भाम्भू, मनोहरलाल भादू सरपंच सहित उपस्थित रहे ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...