सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
अप्रत्याशित 😇 जानिए... क्यों दुखने लगी प्रत्याशियों और समर्थकों की कलाइयां..., खर्च को देख थाम रहे जेबें...
नगर निगम के चुनाव में प्रचार का दूसरा दिन खत्म होते-होते कई उम्मीदवार और उनके समर्थक अपनी कलाइयां और उंगलियां दुखने की बातें करते देखे गए। वहीं प्रचार सामग्री प्रकाशन पर अप्रत्याशित रूप से बढ़ते खर्च को देख अपनी अपनी जेबें थामते भी दिखे। कलाइयां - उंगलियां दुखने और खर्च बढ़ाने वाले कारकों में महंगाई और हाईटेक होते जा रहे प्रचार के तरीके शामिल हैं। दर असल बीते चुनावों के मुकाबले इस बार दुगुने हाईटेक अंदाज में प्रचार किया जा रहा है। कागज और प्रिंटिंग का खर्च बचाने के लिए गली-मौहल्लों में अधिक संख्या में बैनर-पेम्फलेट बंंटवाने के बजाय इस चुनाव में सोशल मीडिया के नये वर्जनों से प्रचार का तरीका आजमाया जा रहा है। वहीं कई प्रत्याशी परंपरागत तरीकों के साथ-साथ चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेज का भी सहारा ले रहे हैं। और मैसेज के लिए कम्प्यूटर या मोबाइल के की पैड पर कलाइयां व उंगलियां चलाते चलाते थकान भी हो रही है।
कई वार्डों में मतदाताओं को मोबाइल पर ही प्रत्याशियों के मैसेज मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थक भी सक्रिय नजर रहे हैं। प्रत्याशियों के होर्डिंग्स के डिजाइन की कॉपी करके सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर टैग किया जा रहा है। ऐसा सिर्फ खर्च बचाने के लिए हो रहा है। हालांकि गलियों में लाउडस्पीकर गुंजाती टेक्सियां भी दिख रही हैं।
प्रत्याशियों की संख्या अच्छी-खासी होने के कारण इस बार साउंड रिकार्डिंग वाले खासे व्यस्त हैं। इस सबके बीच आचार संहिता की सख्ती के चलते सार्वजनिक दीवारों पर कम ही पोस्टर नजर नहीं रहे। प्रचार के लिए रंगीन कार्ड् बांटे जा रहे हैं। करीब-करीब सभी कार्डों पर संख्या एक हजार ही छापी गई है।

📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Bạn có thể tự tháo lưới lóc ra để vệ
ReplyDeletesinh tấm lọc.