सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सिंधी क्लास का अवलोकन किया, सराहा
बीकानेर ।बीकानेर में 4 महीने से संचालित सिंधी क्लास का कच्छ से आए समिति अध्यक्ष ने अवलोकन किया और सराहा । रथखाना कालोनी झूलेलाल मंदिर में अगस्त माह से सिंधी मास्टर सुरेश केसवानी द्वारा संचालित ncpsl सर्टिफिकेट की क्लास का अवलोकन गुजरात कच्छ से आये SLLC के चेयरमैन मुकेश एच लखवानी ने किया । उनके साथ भारतीय सिंधु सभा के श्याम आहूजा हासानंद मंघवानी सिंधी मास्टर अनिल डेंबला आदि थे। क्लास में नन्हे मुन्नों के साथ साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी इस कोर्स के लिए क्लास अटैंड करते देख अध्यक्ष ने बीकानेर के प्रयासों को सराहा ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...