सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
आदेश जारी,... उधर लोग पूछ रहे बंद कब होगा नेट
बीकानेर । संभाग में इंटरनेट 12 pm से बंद होने के आदेश जारी हो चुके लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी कुछ जगहों से पोस्ट डाली जाने का सिलसिला जारी है। इसीसे लोग पूछ रहे हैं नेट बंद कब होगा।
इंटरनेट बंद के आदेश। अयोध्या फैसले के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा काननू व्यवस्था भंग कर धार्मिक उन्माद फैलाने की चेष्टा की संभावनाओं को देखते हुए बीकानेर संभाग के चारों जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही है। संभागी य आयुक्त हनुमान सहाय मीणा के अनुसार टूजी, थ्री जी व फोर जी व डेटा इंटरनेट सेवाएं, बल्क मैसेज, एमएमएस, वाट्सअप, फेसबुक, ट्वीटर और लीज लाइन व ब्रॉडबैंड बंद की जा रही है। जिसमें बैंक, अस्पताल व इंडस्ट्रीज को छोड़ा जा रहा है। मीणा के अनुसार ये सेवाएं 10 नवंबर सुबह दस बजे तक बंद रहेगी। मीणा ने बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ व चुरू के सभी नागरिकों को इन आदेशों की पालना के लिए पाबंद किया है, आदेशों की अवमानना पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
देखें आदेश की प्रति 👇
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...