सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
*जैन ओलम्पिक में खेलों के नाम पर खिलवाड़*
*समाज की खेल प्रतिभाएं हुई आहत*
*विवादों में घिरी प्रतियोगिता*
-मुकेश पूनिया-
बीकानेर। जैन यूथ क्लब की ओर से आयोजित जैन ओलम्पिक प्रतियोगिता में खेलों के नाम पर खिलवाड़ से आहत समाज के प्रतिभावान खिलाडिय़ों ने गंभीर आरोप लगाये है। प्रतियोगिता के तहत जैन पब्लिक स्कूल के मैदान में हुए कबड्डी के मुकाबलें मे शामिल रही बीकानेर वोरियर्स टीम के खिलाडिय़ों ने आरोप लगाया है कि जैन ओलम्पिक में समाज की खेल प्रतिभाओं को आगे बढाने के बजाये भेदभाव की निति अपनाई जा रही है। जैन यूथ क्लब के प्रभावशाली पदाधिकारी अपनी चेहती टीमों और खिलाडिय़ों को आगे बढाने के लिये प्रतिभावान खिलाडिय़ों पर दबाव बना रहे है,जमकर धांधलेबाजी की जा रही है। इससे ना सिर्फ खेल प्रेमियों की भावनाएं आहत हो रही बल्कि जैन समाज की प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। बीकानेर वोरियर्स के कप्तान अरिहन्त छाजेड़ ने अपनी खलाडिय़ों ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव की पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के आयोजक जैन यूथ क्लब के पदाधिकारी गुण्डागर्दी का रवैया अपना कर प्रतिभावान खिलाडियों की भावनाएं आहत कर रहे है। अरिहन्त ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के आयोजको की दुर्भावनापूर्ण नीतियो के कारण मेरी टीम के खिलाड़ी आहत जुरूर हुए है,लेकिन उनमे विजेता होने का उत्साह आज भी बरकरार है। अरिहन्त ने जैन समाज के प्रबुद्धजनों से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि समाजिक स्तर पर प्रतियोगिताओ की आड़ में खेल के नाम पर खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर सामाजिक अंकुश लगाया जाये। यूथ क्लब के पदाधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाने वालों में चिराग डागा,दर्शन भूरा,मुदित सेठिया,कुलदीप छाजेड़े,अमित लूणावत समेत अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल है। यह भी खबर मिली है कि जैन यूथ क्लब की ओर से कराये जा रहे जैन ओलम्पिक के लिये सामाजिक स्तर पर जुटाई गई लाखों रूपये के राशि में भी घोटालेबाली की गई है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...