सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थान शिक्षक संघ(अम्बेडकर)जिला शाखा बीकानेर की मीटिग आज दिनांक 12 नवम्बर 2019 को ग़ांधी पार्क में भंवरलाल लोहिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलामंत्री चुनीलाल इनानिया ने बताया कि आगामी प्रदेश सम्मेलन 6व 7 दिसम्बर 2019 को अलवर में होने जा रहा है । सम्मेलन शिक्षाविदों से शैक्षिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार पर विचार मन्थन करते हुए। शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
जिलाध्यक्ष रोहिताश कांटिया ने शिक्षक समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि कोलायत ब्लॉक के शिक्षक भर्ती 2017 में नवनियुक्त शिक्षकों का दो वर्ष का परिवीक्षा काल पूर्ण करने के बाद भी वेतननियमिति व स्थाईकरण माह अगस्त 2019 से लटक रहा है । विभागीय नियमो में शिक्षक परेशानी झेल रहे है । कार्मिकों की आर्थिक व मानसिक स्थिति को ध्यान रखते हुए जल्द ही वेतन नियमिति व स्थाईकरण नहीं किया तो सङ्गठन आन्दोलन व प्रदर्शन करेगा। ।
तहसील मंत्री कोलायत दीनदयाल जनागल ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक में मण्डल स्तरीय वरिष्ठता विलोपन ना कर प्रदेश स्तर वरिष्ठता का लाभ दिया जाय। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषय व्याख्याता के पदों का सृजन कर पदोन्नति से भरवाए जाए। लंबित वेतन प्रकरणों का निस्तारण नियमित समय मे करवाया जाए। बैठक में उपस्थित नवराज गोयल, रत्नलाल जीनगर, भंवरलाल पड़िहार, रामेश्वर लाल कालवा, भवानीशंकर, अशोक, रामेश्वर लाल सिंगारिया,आदि ने अपने अपने विचार रखे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...