सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
बीकानेर। नगर निगम चुनाव
2019 के मद्देनजर नामांकन पत्र
दाखिल करने के अंतिम दिन मंलवार
को 80 वार्डों से 369 उमीदवारों ने
नामांकन पत्र दाखिल किए।
नामांकन दाखिलें के अंतिम
दिन मंगलवार को कलक्टरी में
नामांकन दाखिल करने के वाले
उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों का
सैलाब उमड़ पड़ा। धूम धड़ाके के बीच
नामांकन दाखिले करने वालों के साथ
समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए
पुलिस को सुरक्षा के अतिरिक्त
बंदोबस्त करने पड़े। जुलूस और
रैलियों के साथ वाहनों के काफिलों में
पहुंचे उम्मीदवारों में जोशीला अंदाज
दिखाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रही,
कई वार्डो की महिलाओं प्रत्याशियों के
साथ उनकी समर्थक युवतियां नाचती-झूमती कलक्टरी
पहुंची।
प्रत्याशियों के पहुंचने से पर्चा
दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय
पर बनाए गए तीन केंद्रों पर खासी भीड़
नजर आई। यह क्रम दोपहर बाद तक
बना रहा। जहां भाजपा और कांग्रेस के
कुछ दावेदारों ने कल ही नामांकन
दाखिल कर दिया था वहीं मंगलवार को
भी दोनों पार्टियों के दावेदारों ने पर्चे
जमा करवाए। इस दौरान दोनों ही
पार्टियों के कुछ बड़े नेता भी मौजूद रहे और
अपनी-अपनी पार्टी की जीत के साथ
शहर में बोर्ड बनाकर विकास करने की
बात कहते रहे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...