सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सामाजिक
न्याय मंच से 48 वार्डों के उम्मीदवारों ने
अपने पर्चे भरे
बीकानेर । नगर निगम चुनाव को
लेकर मंगलवार को पूर्व सिंचाई मंत्री
देवीसिंह भाटी के निवास बरसलपुर
हाऊस में गहमागहमी रही। सामाजिक
न्याय मंच से 48 वार्डों के उम्मीदवारों ने
अपने पर्चे भरे। पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह
भाटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड
नंबर 25 से वर्षा भादाणी, 43 से सुमन
आचार्य के परिवार में दुखद घटना होने
पर आवेदन फार्म जमा नहीं करवाये
गये। उन्होंने कहा कि जिन वार्डो में मंच
ने आवेदन फार्म जमा नहीं करवाये है,
उन वार्डो से स्वच्छ प्रत्याशी को मंच
अपना समर्थन दे सकती है। बाद में
बरसलपुर हाऊस में एक बैठक
आयोजित की गई। जिसमें रामकिशन
आचार्य, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया,
गोपीकिशन गहलोत, अंशुमान सिंह
भाटी, विष्णु जोशी, प्रतापसिंह राठौड़
आदि ने शिरकत की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...