सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
नई दिल्ली (हिस)। अरब सागर पर
बना चक्रवाती तूफान महा अब दिशा
बदल चुका है। इसको लेकर मौसम विभाग
ने ताजा अलर्ट जारी किया है। यह तूफान
अब गुजरात का रुख करेगा। तूफान का
असर आज यानी मंगलवार से ही गुजरात
में दिखाई देने लगेगा। तूफान से महाराष्ट्र,
गुजरात, दमन और दीव के साथ साथ
दादर एवं नगर हवेली के कुछ हिस्सों में
छह और सात नवंबर तक आंधी के साथ
भारी बारिश हो सकती है। तूफान के कारण
समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी जिसे देखते हुए
मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह
दी गई है। मु यमंत्री विजय रुपाणी ने
इमरजेंसी सेंटर पर महा चक्रवात की
समीक्षा के बाद कहा कि चक्रवात धीमा
पड़ रहा है, प्रशासन को राहत एवं बचाव
कार्य के निर्देश दिए गए हैं। आर्मी व
वायूसेना को भी स्टेंड बाय रखा गया है।
रुपाणी ने बताया कि गुजरात की ओर बढ़
रहा महा चक्रवात 7 नवंबर को सुबह दीव
व पोरबंदर के बीच समुद्री तट से टकरा
सकता है। तटीय इलाकों में एनडीआरएफ
की 32 टीमें तैनात की गई है, जबकि 17
टीमें अन्य राज्यों से बुलाई गई है। मौसम
विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम में
बदलाव तथा गीर सोमनाथ, वडोदरा,
अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भावनगर,
अमरेली, बोटाद आदि शहरों में भारी वर्षा
हो सकती है।
चक्रवात पोरबंदर से 680 किमी
की दूरी पर है तथा 7 नवंबर तक गुजरात
के तट तक पहुंचेगा। सेना के प्रवक्ता ने
बताया कि वायुसेना ने 10 हेलीकॉप्टर
तैयार रखे हैं, वहीं नौसेना ने गजराज
जहाज सहित तीन जहाज मदद के लिए
बुला लिए गए हैं। सेना की कुछ टुकडिय़ों
को भी राहत व बचाव कार्य के लिए तैनात
किया गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...