सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
हज यात्रा 2020 की ऑनलाइन आवेदन तिथि बढ़ाई - नोगजा पीर दरगाह में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा जारी
बीकानेर 11 नवम्बर । हज 2020 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 दिसम्बर 2019 कर दी गयी है । राजस्थान स्टेट हज कमेटी जयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महमूद अली से सूचना मिलने पर बीकानेर हज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नोगजा पीर दरगाह स्थित सोसायटी कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन सुविधा पुनः प्रारम्भ के दी गयी है ।
सोसायटी कार्यालय में मोहम्मद इक़बाल चौहान, बुलाकी खान समेजा, सैयद अख्तर अली, मास्टर मोहम्मद अली, फ़ज़ल मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन सहित सदस्य हज यात्रियों के ऑनलाइन आवेदन में सक्रिय कार्य कर रहे हैं । सोसायटी के सदर हाजी मोहमद हुसैन पंवार ने बताया कि आवेदन से वंचित रहे आवेदक निर्धारित दस्तावेज लेकर आये । उन्होंने बताया कि जिनके कवर नम्बर नही आये हैं वे आवेदक सोसायटी कार्यालय में सम्पर्क करें ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...