सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वरदान हॉस्पिटल : “स्टॉप डायबिटिज 2019” पोस्टर का विमोचन किया
एन.आर.असवाल चैरिटबल संस्था एवं वरदान हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष में वरिष्ठ फिजिशियन एवं डायबिटोलोजिस्ट डॉ0 वी.के. असवाल, ने राष्ट्रीय स्तर पर डायबिटिज के उपचार एवं बचाव के लिये अवेयरनेस प्रोग्राम स्टोप डायबिटिज 2019 के नाम से शुरू किया है। जिसका पोस्टर विमोचन आज दिनांक 10.11.2019 को सर्वप्रथम श्रीमान रामेश्वरानंद महाराज दाताश्री, गायत्री शक्तिपीठ सागर एवं श्रीमान भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार एवं सी0ए0 सुधीर शर्मा के द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर श्री मान भॅवर सिंह भाटी उच्च शिक्षा मं़त्री ने कहा कि डायबिटिज जैसे बीमारी समाज को अंदर से खोखला कर रही हैं अतः इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा लोग जान सकें एवं इससे बचाव कर सकें इसके लिए अवेयरनेस प्रोग्राम मिल का पत्थर साबित होगा । श्रीमान रामेश्वरानंद महाराज दाताश्री ने कहा कि सही प्रकार से योग एवं व्यायाम से डायबिटिज जैसी बीमारी से दूर रहा जा सकता हे । श्री मान सन्नी ब्यास एवं गिरीराज उपाध्याय ने भी इस बीमारी से बचने के लिए अपील की है।
संस्था के सचिव डॉ0 सिद्वार्थ असवाल ने बताया कि स्टोप डायबिटिज 2019 कार्यक्रम के तहत दिनांक 10.11.19 से 14.11.19 सभी डायबिटिज रोगियो के लिये वरदान हॉस्पीटल में निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर एवं निःशुल्क शुगर की जांच की व्यवस्था की गई है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...