सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
मेडिकल काॅलेज मैदान में अथाह भीड़ के ’’जयश्रीराम’’ के नारों के साथ रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन
बीकानेर, 8 अक्टूबर। राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी की ओर से लगातार 16 वें वर्ष मंगलवार को मेडिकल काॅलेज मैदान में अथाह भीड़ के जयश्री राम के नारों के बीच दोनों तरफ मुंह वाले रावण,कुंभकरण व मेघनाद तथा लंका का दहन किया गया।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी तथा प्रमुख उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल उर्फ फनना बाबू ने रिमोट के जरिए गगनभेदी धमाकों के साथ पुतलों का दहन किया । आतिशबाजी के नायाब व मनोरंजक नजारों पर भी उपस्थित दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहना की वहीं झांकियों की भी दिल खोलकर तारीफ की। उत्सव में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद,व्यवसायी जुगल किशोर राठी, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश चुग, गौतम खिवाणी, सुरेश खिवाणी, हंसराज डागा, श्रीराम अरोड़ा, भगवानदास चानना,कमेटी के सचिव सुभाष भोला, गिरीश चन्द्र खत्री, प्रवीण अरोड़ा व अनिल तुलसियानी, शेखर सोनी, राधेश्याम किंगर, तथा हेमंतजी गौरवानी ने अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत किया। समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय केन्द्र बी.के.कमल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
झांकियों में नशा मुक्ति, पोलिथिन मुक्ति का संदेश- बीकानेर में सर्वाधिक दो दर्जन राम चरित मानस के प्रसंगों के अनुसार धार्मिक व विविध विषयों पर झांकियां निकाली गई। झांकियों के मैदान में पहुंचने के बाद प्रतीक रूप् में भगवान राम व रावण का युद्ध हुआ उसके बाद पुतलों का दहन किया गया। राॅयल इनफिल्ड बटालियन ने मोटर साइकिल का प्रदर्शन किया तथा पोलिथिन बहिष्कार का संदेश दिया। कार्यक्रम संचालक ज्योति प्रकाश रंगा व पुष्पा शर्मा ने सभी दर्शकों को अतिथियों के साथ पाॅलिथिन रूपी रावण का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई।
राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी, बीकानेर पूर्व की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी व शिव रतन अग्रवाल व अतिथियों का स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
झांकियों के प्रभारी गिरीश चन्द्र खत्री, प्रवीण अरोड़ा, अनिल तुलियानी व शेखर के नेतृृत्व में निकली झांकियों में बैंड पार्टी, घोड़ों पर सवार राम, लक्ष्मण, शत्रुधन, पैदल हनुमानजी उनकी वानर सेना, सजे संवरे ऊंट पर रावण की सेना होगी। इसके अलावा भगवान श्रीगणेश, राम दरबार, रावण लंकेश रथ पर, वनवासी राम-लक्ष्मण, देवी दुर्गा, बाबा रामदेव, कुंभकरण-मेघनाद वनवासी राम लक्ष्मण से युद्ध करते हुए। पहली बार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से झांकी में स्वच्छ भारत का संदेश दिया। इसके अलावा पर्यावरण चेतना, महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर उनके संदेशों व आदर्शों को उजागर करने वाली झांकी प्रमुख होगी। पर्यावरण चेतना, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, नशाखोरी से बचने का भी संदेश झांकियों के माध्यम से दिया जाए आतिशबाजी का दौर झांकियों के मैदान में पहुंचने के साथ ही शुरू हो गया । इस बार जापान तकनीक पर शिवाकांशी, जयपुर की आतिशबाजी की खूब तारीफ हुई। कमेटी महासचिव सुभाष भोला ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व दशहरा कमेटी के सदस्यों, झांकियों में विभिन्न पात्र निभाने वालों का आभार व्यक्त किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...