सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
श्री रामभक्त हनुमान सेवा समिति,बीकानेर
जय श्री राम के जयकारें से गूंजा श्रीपूनरासर धाम श्रद्धालुओं ने किया भगवान श्री राम का राज्याभिषेक कार्यक्रम,पंडित नथमल जी के आचार्यत्व में हुआ आयोजन
श्रीपूनरासर(श्रीडूंगरगढ) श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा 8 अक्टूबर 2019 (दशहरा पर्व ) को श्रीपूनरासर धाम (श्रीडूंगरगढ) में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया एवं बीकानेर से गये समस्त श्रद्धालुओं के द्वारा रामभक्त पूनरासर बाबे का रुदªाभिषेक 08 अक्टूबर 2019 को किया गया। आयोजन से जुड़े बंशीलाल व्यास ‘लालजी‘ ने पूनरासर धाम से जानकारी देते हुए कहा कि बीकानेर से आये हजारों श्रद्धालुओं ने आज पंडित नथमल जी पुरोहित,श्रीधर जी महाराज के सानिध्य में भगवान राम का राज्याभिषेक तथा पूनरासर बाबे का रुदªाभिषेक,यज्ञ एवं हवन किया गया,आयोजन में पूजारी रतन लाल जी बोथरा द्वारा पूनरासर बाबें की ज्योत की। आयोजन में पूनरासर धाम पधारें सभी भक्तों ने महाप्रसादी भी ली। आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्दª सुराना,रमेश व्यास,विनोद व्यास, गिरिराज हर्ष, श्री कृष्ण दत पुरोहित,रामजी व्यास,पवन व्यास,सुशील बोथरा,मोतीलाल बोथरा,विजय आचार्य,मांगीलाल गहलोत, ओम पंवार,भगवान सिंह पंवार,हरिकिशन सोलंकी,शांति लाल रांका,महावीर बोथरा,शिव शंकर मारु,पप्पू जोशी‘‘मास्टर साहब‘‘किशन लाल व्यास, सहित हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की तथा भगवान श्री राम तथा पूनरासर बाबें की विशेष पूजा-अर्चना की।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...