सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए आमजन को जागरूक किया जायेगा
बीकानेर, 04 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध लगाने के संबंध में उनसे मिले श्री जैन श्वेताम्बर महिला मण्डल को विश्वास दिलाया है कि जिला प्रशासन एवं अन्य राजकीय विभाग इसमें सकारात्मक सहयोग देगा।
इस संबंध में श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मण्डल ने सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराने के लिए संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में आमजन को इसके बहिष्कार के लिए आमजन को जागरूक करने का अभियान चलाने की आवश्यकता जताई थी।
------
थैलेसीमिया से प्रभावित रोगियों के परिजन करेंगे रक्तदान
बीकानेर, 04 अक्टूबर। पीबीएम अस्पताल में वैलनेस एवं एनीमिया क्लिनिक का शुभारंभ इम्यूनो-हिमेटोलौजी एवं ट्राॅसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा शनिवार को किया जायेगा।
अस्पताल अधीक्षक डाॅ.पी.के.बेरवाल ने बताया कि आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने व एनीमिया तथा थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए यह क्लिनिक शुरू किया जा रहा है। इसमें आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं एनीनिया व थैलेसीमिया की विशेष जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा।
ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डाॅ.देवराज आर्य ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे ब्लड बैंक में में थैलेसीमिया से प्रभावित रोगियों के परिजन स्वैच्छा से रक्तदान करेंगे।
------
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार बीकानेर आएंगे
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...