सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
थैलेसीमिया से प्रभावित रोगियों के परिजन करेंगे रक्तदान/ केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार बीकानेर आएंगे
बीकानेर, 04 अक्टूबर। पीबीएम अस्पताल में वैलनेस एवं एनीमिया क्लिनिक का शुभारंभ इम्यूनो-हिमेटोलौजी एवं ट्राॅसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा शनिवार को किया जायेगा।
अस्पताल अधीक्षक डाॅ.पी.के.बेरवाल ने बताया कि आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने व एनीमिया तथा थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए यह क्लिनिक शुरू किया जा रहा है। इसमें आने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं एनीनिया व थैलेसीमिया की विशेष जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा।
ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डाॅ.देवराज आर्य ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे ब्लड बैंक में में थैलेसीमिया से प्रभावित रोगियों के परिजन स्वैच्छा से रक्तदान करेंगे।
------
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार बीकानेर आएंगे
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...