सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
छत्तरगढ़ चिकित्सालय सिंचाई विभाग के खाली कार्यालय भवन में होगा स्थानान्तरित
जिला कलक्टर ने छत्तरगढ़ में सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण
बीकानेर, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि छतरगढ़ मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन जरूरत के मुताबिक छोटा है। ऐसे में इस चिकित्सालय को सिंचाई विभाग के खाली पड़े राजकीय कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया जाए।
गौतम ने शुक्रवार को छतरगढ़ स्थित उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय तथा पंचायत समिति कार्यालय सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा आम लोगों की समस्याओं को भी सुना। गौतम ने कहा कि सीएससी में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए आवश्यक कमरे आदि होने चाहिए। वर्तमान में जिस भवन में चिकित्सालय चल रहा है,उसमंे पर्याप्त कमरे नहीं है। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इरीगेशन के खाली कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने का कार्य उपखंड अधिकारी अपने स्तर पर करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें जिला स्तर पर से जो भी स्वीकृतियां लेनी है उससे जुड़े सभी कागजात मंगलवार तक जिला मुख्यालय पर भेजें ताकि आवश्यक स्वीकृति जारी करवाकर भवन को स्थानांतरित करवा कर आम लोगों को बेहतर सुविधाएं दिलाई जा सके। इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे व अस्पताल के भवन में स्थानांतरित होने के बाद अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएगी।
जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय में जनसुनवाई भी की। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उनके विद्युत कनेक्शन काफी समय से पेंडिंग पड़े हैं, साथ ही कुछ लोगों ने यह भी बताया कि नहरों की मरम्मत का कार्य करवाना भी जनहित में उचित रहेगा। नहर के किनारे जो पेड़ लगे हैं उन्हें भी काटने की परमिशन सक्षम स्तर से जारी करवाई जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि नहर की मरम्मत का कार्य तथा नहर के पटड़ों के किनारे जो पेड़ लगे हैं उन्हें काटने की इजाजत के साथ ही यह कार्य मनरेगा के माध्यम से करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने विद्युत अभियंता को निर्देश दिए कि विद्युत कनेक्शन वरीयता के आधार पर जल्द दिये जाये। इसके लिए आवश्यक संसाधन की जरूरत हो तो बताएं ताकि मुख्यालय से आवश्यक सामान और संसाधन उपलब्ध करवाई जा सके।
जनसुनवाई के दौरान काश्तकारों ने बताया कि वर्तमान में नरमा की फसल की बुवाई हो रखी है और इन दिनों चीटियों का प्रकोप रहा है। साथ ही कुछ स्थानों पर वर्षा बहुत ज्यादा हुई तो कुछ स्थानों पर वर्षा बहुत कम रही। इसके कारण फसल खराबा हुआ है। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि क्षेत्र की गिरदावरी करवाई जायेगी।
मनरेगा का भुगतान हो तत्काल
जनसुनवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा मनरेगा में कार्य किया गया था, मगर उसका भुगतान होने में बहुत विलंब हो रहा हैै। जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को निर्देश दिए कि महिलाओं को भुगतान जल्द से जल्द हो जाए, इसके लिए सोमवार को विकास अधिकारी के साथ एक बैठक कर तत्काल भुगतान के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए । उन्होंने ने कहा कि सहकारी समिति द्वारा काश्तकारों को दिए जाने वाले ऋण पूर्ण पारदर्शिता के साथ दिए जाएं। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्रीमती सीता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...