सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
’’ भारत भाग्य विधाता’’ नाटक में महात्मा गांधी के जीवंत हुए सिद्धांत
बीकानेर, 6 सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर रविवार को रविन्द्र रंगमंच पर जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, श्री राजचन्द्र मिशन धर्मपुर, गुजरात की ओर से ’’ भारत भाग्य विधाता’’ नाटक का मंचन किया गया। नाटक को अनेक प्रशासनिक अधिकारियों, महात्मा गांधी के आदर्शों को अंगीकार करने वाले महानुभावों, जन प्रतिनिधियों व आम लोगोें ने देखा तथा सराहा।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, मिशन की ओर से अभय डागा, महात्मा गांधी की 150 जयंती के जिला समन्वयक संजय आचार्य, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद व अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन ए.एच.गौरी आदि प्रशासनिक अधिकारी ने किया। नाटक में महात्मा गांधीजी के विशाल अस्तित्व को दिखलाने का एक लघु प्रयास किया गया वहीं रंगमच के माध्यम से, 150 वर्ष के पश्चात गांधीजी पुनः जीवित करने और जीवन और विचारों से रूबरू करवाया गया। नाटक में महात्मा गांधीजी के मूल्यों और सिद्धांतो को जीवंत रखते हुए प्रस्तुत किया गया।
श्री राजचंद्र मिशन धरमपुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि रूप “भारत भाग्य विधाता’ नाट्यप्रयोग पूज्य गुरुदेवश्री राकेशभाई की प्रेरणा से, संगीत नाटक अकादमी, न्यू दिल्ली व गुजरात सरकार के सहयोग से प्रस्तुत किया गया। इस नाटक को यूनेस्को, नई दिल्ली का भी समर्थन प्राप्त हुआ हैं । करीब पौने दो घंटें के आधुनिक लाइट व प्रकाश व्यवस्था, प्रभावी संवादों, कलाकारों की वेशभूषा ने प्रेक्षकों के हृृदय को छू लिया। श्रीप्रकाश कापडिया के लिखे नाटक का दिग्दर्शन सुप्रसिद्ध दिग्दर्शक श्री राजेश जोशी ने किया। र नाट्यकृति के सूत्रधार है धर्मेश मेहता थे।
जयपुर व जोधपुर के बाद बीकानेर में मंचित “भारत भाग्य विधाता’ नाटक में गांधीजी के आत्म-मंथन से परिचित करवाया गया। प्रस्तुति में उनके जीवन की अनेक चुनौतियों और उसके प्रति उनके प्रतिभाव एवं उसके पीछे उनकी परिपक्व विचारधारा से अवगत करवाया गया। भारत भाग्य विधाता’ महात्मा गांधी के जीवन, सत्य और अहिंसा के प्रति उनकी निष्ठा, राष्ट्रभक्ति और मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता का सुन्दर प्रतिपादन किया गया। नाटक में बापू के प्रिय भजनों के मुखड़ों का भी गायन किया गया।
मिशन के चितरंजन सिंह जैन ने बताया कि मार्च 2019 में सृजित प्रस्तुत नाटक “भारत भाग्य विधाता’ देशभर में 50 से अधिक शहरों में ैहाउसफुल प्रयोग पूरे कर चुका है । 17 मई की नित्य, राष्ट्रपति भवन द्वारा भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्दजी और अनेक महानुभावों के समक्ष भारत भाग्य विधाता नाटक के खास मंचन का आयोजन भी किया गया था ।
नाटक में संदेश गांधीजी के महान जीवन को जनसामान्य के बीच पुनर्जीवित करती इस पहल को मिल रहे प्रेम और प्रतिसाद सिद्ध करते हैं कि बापू के विचार आज भी प्रासंगिक हैं । इसकी सफलता जो केवल एक व्यक्ति का नहीं परन्तु देश के विकास का आधार बन सकता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रदीप के गवांडे, उपायुक्त निगम अभिषेक सुराणा, नगर विकास न्यास सचिव सुनीता चैधरी, नवनीत आचार्य, राज कुमार किराडू, चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, सुगनजी महाराज का उपासरा के मंत्री रतन लाल नाहटा, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर इकाई के मंत्री मनीष नाहटा, सुरेश जैन, चैन्नई, मुबई के भविक भाई शाह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। नाटक में 60 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।
प्रस्तुति - शिव कुमार सोनी
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...