सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती रघुपति राघव राजाराम की धुन पर पूरे देश में पदयात्रा के रूप मे देशव्यापी ‘गांधी संकल्प यात्रा’ निकल रही है इसी क्रम को जोड़ते बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल मॉडर्न मार्केट कार्यालय के आगे बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण ने स्वागत किया।
'गांधी संकल्प यात्रा' का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने
महात्मा गांधी के स्वच्छता, सादगी, खादी के उपयोग, अहिंसा जैसे विचारों को आगे बढ़ाना का संदेश दिया ।
संकल्प यात्रा में भाजपा के महावीर सिंह चारण मोहन सुराणा आदि के साथ में सैकड़ों कार्यकर्ता थे जिनका स्वागत बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के कन्हैयालाल बोथरा,माखनलाल अग्रवाल, हेतराम गौड़ पंडित जयदेव शर्मा,
घेवरचंद मुशर्रफ, ,ईश्वरचंद बोथरा,सुरेंद्र पटवा,कार्यकारिणी सदस्यों सहित उमंग के साथ स्वागत किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...