सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
राजस्थानी फीचर फिल्म 'प्रेम क्यूं बणायो राम नेÓ की शुटिंग शुरु
मड आइलैण्ड के मनीषा बंगलो में हुआ मुहूर्त
बीकानेर। लेखक-निर्देशक प्रदीप मारु की राजस्थानी फीचर फिल्म 'प्रेम क्यूं बणायो राम नेÓ की दस दिवसीय शुटिंग शनिवार को मुम्बई के मड आइलैण्ड स्थित मनीषा बंगलो में शुरु हुई। मुहूर्त क्लैप मुख्य अतिथि शाहरुख खान, जूही चावला फेम फिल्म गुड्डु के निर्देशक कमल साहनी ने दिया। निर्देशक प्रदीप मारु ने बताया कि फिल्म का मुहूर्त शॉट नायक ईशान खान, महेन्द्र मोदी, अभिनेत्री खुशबू, गजल सैनी, तेजाराम राव एवं बर्मन पर फिल्माया गया। प्रदीप मारु ने बताया कि इस फिल्म को दो भागों में फिल्माया जा रहा है। फिल्म में क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पाण्डे,सुधीर शर्मा, मंजू यादव, नरेश मारु मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। पहला शेड्युल मुम्बई में पूर्ण करने के बाद राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा और बीकानेर में शुटिंग की जाएगी।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...