सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
न्यायिक कर्मचारियों को समर्पण और सद्भाव के साथ कार्य करते हुए न्यायालय में आने वाले व्यक्तियों को संवेदनशीलता से सहयोग करना चाहिए, न्यायाधीश पद पर बैठा व्यक्ति घमंड से रहे दूर,
सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश पारीक के सम्मान में समारोह आयोजित
बीकानेर, 5 अक्टूबर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश के पद से सोमवार को सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र पारीक के सम्मान में शुक्रवार को पूगल रोड स्थित राजभोग रिसोर्ट में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान पारीक ने कहा कि न्यायाधीश की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को घमंड से दूर रहना चाहिए। न्यायालय मे पीड़ित और प्रताड़ित व्यक्ति ही आता है। उसे समयबद्ध और विधिसम्मत न्याय देने के समुचित प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि न्यायिक कर्मचारियों को समर्पण और सद्भाव के साथ कार्य करते हुए न्यायालय में आने वाले व्यक्तियों को संवेदनशीलता से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने नकल शाखा मे किए सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि समय पर नकल मिलने पर संम्बन्धित व्यक्ति न्याय की पहली सीढी पार करने जैसा महसूस करता है। आगे की कार्यवाही इसी के आधार पर होनी होती है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से प्रमाणित नकल की महत्वपूर्ण उपयोगिता है।
न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रान्तीय प्रतिनिधि अविनाश आचार्य ने कहा कि पारीक ने हनुमानगढ़, झालावाड़ और बीकानेर के जिला न्यायाधीश रहते हुए पदोन्नति और अन्य परिलाभ देने मे कंजूसी नही की। इससे कर्मचारियों में संतुष्टि की भावना देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि पारीक 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद कर्मचारियों, अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनका अभिनंदन किया जा रहा है। पारीक ने 23 नवंबर 2017 को बीकानेर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...