सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
प्रजापति युवा खेल समिति बीकानेर के तत्वाधान में मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित नारायण दास मंगलाव भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। इस समारोह में श्री कुम्हार महासभा के अध्यक्ष पप्पू जी लखेसर के 3 वर्ष के गौरवमई कार्यकाल के पूर्ण होने पर सम्मानित किया गया। 3 वर्ष की शानदार उपलब्धियों के लिए श्री कुम्हार महासभा के अध्यक्ष पप्पू जी लखेसर,महामंत्री बद्री जाजपरा, उपाध्यक्ष रामलाल भोभरिया तथा सामाजिक कार्यकर्ता बंसीलाल मंगलाव को समिति द्वारा शाल साफा एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह के अवसर पर मौजूद कमेटी के सभी सदस्यों एवं अतिथि गणों ने स्नेहमिलन में भाग लिया । समारोह में खेल कमेटी के साथ साथ समाज के विभिन्न गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। जिसमे गणपत खुड़िया, प्रेम भोभरिया, किशन जी गेदर, श्रवण गंगपरिया, लक्ष्मीनारायण गेदर, जेठाराम जी गेदर, लक्ष्मीनायरण माहर, गोरिशंकर डाल, रामलाल मंगलाव, देवकिशन गेदर, ओमप्रकाश गेदर, गणेश गेदर, सुरजाराम गेदर, श्रवण कालोड, अर्जुन मंगलाव, श्रीगोपाल नोखवाल, राधेश्याम नोखवाल, घनश्याम नोखवाल, चम्पालाल माहर, चम्पालाल मंगलाव, जेठाराम माहर, डॉ बजरंग टाक, डॉ मनीष कुचोरिया, मनोज गेदर, कैलाश जाखडा समिलित हुए ! कार्यक्रम में मंच का संचालन तीर्थराज झटीवाल ने किया।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...