सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
सपने दिखाकर किया डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाई
बीकानेर। बीकानेर के सरकारी डॉक्टर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़
पुलिस को नर्स ने बताया है कि बीकानेर की व्यास कॉलोनी में रहने वाले डॉ. वी एम ने उसे बड़े बड़े सपने दिखाए। आरोप है कि डॉक्टर पीडि़ता को जयपुर में जमीन
खरीद अस्पताल बनाने का सपना दिखाकर जयपुर ले गया। जहां से आते वक्त अजमेर
के होटल में दोनों रूके, जहां कॉल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर डॉक्टर ने नर्स से
दुष्कर्म किया। बाद में जब होश आया तो उसने नर्स से कहा कि वे दोनों कुंवारें हैं,
इसलिए एक दूजे से शादी कर लेते हैं। आरोप है कि डॉक्टर ने नर्स की मांग भी भरी।
इसके बाद भी दो तीन बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि
डॉक्टर ने अश्लील वीडियो भी बना रखे थे। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपी
डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
( युगपक्ष)
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...