सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
महाराजा गंगासिंहजी ट्रस्ट ने
2.40 लाख लागत के जीवन
रक्षक चिकित्सकीय उपकरण भेंट किए
बीकानेर । महाराजा गंगासिंहजी ट्ृस्ट
की वरिष्ठतम ट्रस्टी, राजमाता सुशीला कुमारी जी के
90वें जन्मदिन के अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा,
पिं्रसेस राज्यश्री कुमारी जी ने महाराजा गंगासिहजी ट्ृस्ट
की तरफ से बीकानेर की जनता के हितार्थ जीवनरक्षक
चिकित्सकीय उपकरण अनुदान करने की घोषणा की
थी। इसी क्रम में महाराजा गंगासिंहजी ट्ृस्ट ने
पी.बी.एम. अस्पताल के गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग को
2.40 लाख की लागत के जीवनरक्षक चिकित्सकीय
उपकरण भेंट किए। महाराजा गंगासिंह जी ट्रस्ट द्वारा
इस उदार अनुदान के लिए गैस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग के
डॉ. आशीष जोशी व डॉ. सुशील फलोदिया ने ट्रस्ट की
अध्यक्षा, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी का हार्दिक आभार
व्यक्त किया तथा कहा कि उक्त चिकित्सकीय उपकरण
बीकानेर सॅंभाग के गरीब व जरुरतमंदों मरिजों के
उपचार के लिए बहुत फायदेमंद सिद्ध होगे।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...