सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पार्क में सवा किलो से ज्यादा डोडा पोस्त लिए बैठा था, कोटगेट पुलिस ने धर लिया
बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। एसआई सविता डाल ने यह कार्रवाई करते हुए रथखाना कॉलोनी निवासी चन्द्रप्रकाश पुत्र बल्लीराम सिंधी को गिरफ्तार किया है, जो कि रतन बिहारी पार्क में अवैध डोडा पोस्त लिए बैठा था। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने लाईसेंस व परमिशन के लिए पूछा तो आरोपी ने अपने पास नहीं होना बताया। कोटगेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच महिला थानाधिकारी मनोज माचरा को सौंप दी।
( खुलासा )
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...