सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
वन्य जीवों से प्रेम व उनके संरक्षण का आह्वान, डूंगर कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह सम्पन्न
बीकानेर 5 अक्टूबर । सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग में मनाये जा रहे वन्यजीव सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। विभाग प्रभारी डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे सप्ताह के दौरान वन्य जीवों से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. मीरा श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के इस प्रकार के सप्ताह के आयोजन से वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता उत्पन्न होगी तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की वन्य जीवों से संबंधित नीतियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।
प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक ने विद्यार्थियों से वन्यजीव संरक्षण में अपनी ओर से हर सम्भव सहयोग देने का आह्वान किया। डॉ. कौशिक ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के और भी जागरूकता अभियान चलाये जाकर पर्यावरण संरक्षण अभियान में पूर्ण योगदान दिया जावेगा।
आयोजन सचिव डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह का उद्घाटन टांटिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.एम.सक्सेना एवं डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश कौशिक के कर कमलों से हुआ था। सप्ताह के अन्तर्गत विद्यार्थियों को लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया साथ ही जोरबीर के प्राकृतिक आवास में दुर्लभ पक्षियों का अध्ययन करवाया गया। साथ ही वन्य जीवों के पोस्टर, फोटोग्राफी एवं क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। डॉ. प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जावेगा।
वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि फोटोग्राफी के निर्णायक मण्डल में डॉ. अनिल अरोड़ा तथा डॉ. सुमन लता त्रिपाठी रहे जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. सुरेन्द्र पाल मेघ एवं डॉ. नरेन्द्र कुमार एवं डॉ. उज्जवल गोस्वामी ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इसके अतिरिक्त पूरे सप्ताह के दौरान डॉ. चन्दन बहुरा, डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव, डॉ. लीना शरण, डॉ. कैलाश स्वामी, डॉ. हरभजन कौर, डॉ. अनु शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. मनीषा अग्रवाल,, डॉ. अरूणा चक्रवर्ती, डॉ. आनन्द खत्री, डॉ. बलराम सांई, डॉ. महेन्द्र सोलंकी सहित सभी प्राणिशास्त्र विभाग के सभी सदस्यों की महती भूमिका रही।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...