सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
रवीन्द्र रंगमंच मुस्कुराएगा : जीवंत होगी बापू की कथा, 60 रंगकर्मी मंचित करेंगे "भारत भाग्य विधाता" नाटक
मंचन 6 अक्टूर को
बीकानेर, 05 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती वर्ष पर 6 अक्टूबर रविवार को रविन्द्र रंगमंच पर शाम 7 बजे भारत भाग्य विधाता नाटक का मंचन किया जायेगा। इस अवसर में जिला प्रभारी मंत्री एवं अल्प संख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना होंगे।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम नाटक ने बताया कि महात्मा गांधी जी के क्रान्तिकारी जीवन यात्रा के प्रसंगों का मंच पर सशक्त प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। श्रीमद् रामचन्द्र मिशन,धर्नपुर (गुजरात) की यह प्रस्तुति राज्य स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल की गई है। श्री भाविन वी.रूपाणी के इस नाटक में 60 कलाकारों का दल द्वारा मंचन किया जायेगा। नाटक में गांधी जी के जीवन कथा में साधारण मोहन से महात्मा में रूपान्तरित किया गया है। इसमें जलियावाला बाग के मार्मिक दृश्य के मंचन के साथ गांधीजी के जीवन के सिद्धान्तों का संदेश दिया गया है। सत्य, अहिंसा व एकता का संदेश दिया गया है।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...