twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
सेवा आश्रम के शिक्षकों का किया सम्मान
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
POSDC Dream Foundation का शुभारंभ,
सेवा आश्रम के शिक्षकों का किया सम्मान
बीकानेर। शिक्षक दिवस के शुभ दिन पीओएसडीसी ड्रीम फाउंडेशन की स्थापना की गई । प्रथम दिन स्थापना व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आज POSDC Dream Foundation के द्वारा सेवा आश्रम प्रथम सुदर्शना नगर में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानीत होने वाले शिक्षकों में राकेश कुमार , महावीर प्रसाद, योगेश कुमार, दुर्गेंद्र प्रजापत, कृष्ण लाल, नरेश व सूरज जी को उनके द्वारा किए जा रहे नेक व परोपकारी कार्यों के लिए माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष पुनीत चोपड़ा ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माहेश्वरी सभा के सेक्रेटरी श्री रघुवीर झंवर जी का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया गया । झंवर ने सेवा आाश्रम के बच्चों व फाउंडेशन के सदस्यों को सम्बोधित करते हुये जीवन में सत्य प्रेम और करूणा तीन गुणों को अपनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम का संचालन ड्रीम फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पुनीत चोपड़ा एवं श्री नवीन सिंह व सुमित झंवर द्वारा किया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...