twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️ खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
नालंदा में जिला शतरंज प्रतियोगिता होगी
बीकानेर, 5 सितम्बर। जिला शतरंज प्रतियोगिता शुक्रवार से नत्थूसर गेट के बाहर स्थित नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में खेली जाएगी। जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि सात चक्रीय स्विस पद्धति के आधार पर खेली जाएगी। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छह शातिर पुरस्कृत होंगे। इसके अलावा आयु वर्ग के अनुसार विजेताओं का चयन किया जाएगा। जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं तथा 60 वर्षों से अधिक आयु के बजुर्ग अंकों के आधार पर विजेता घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के निर्णायक रेलवे के रामकुमार, हर्षवर्धन हर्ष, बुलाकी हर्ष, आनंद व्यास तथा शिव शंकर बोहरा होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सायं 4 बजे होगा। मुख्य अतिथि सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य होंगे। इच्छुक शातिर प्रवेश शुल्क जमा करवा प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व पंजीकरण करवा सकेंगे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...