twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
गांधीजी की 150वीं जयंती पर निकलेगी गांधी संदेश यात्रा, आयोजित होगी प्रदर्शनी - गौतम
जिला कलक्टर ने ली तैयारी बैठक
बीकानेर । जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दर्शन से युवा पीढ़ी परिचित हो तथा गांधीजी के जीवन की अहम घटनाओं से आम व्यक्ति के जीवन में संदेश जाए इसके लिए 11 से 13 सितम्बर तक जिले भर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को आयोजित तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कलक्टर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इसके लिए समन्वय रखते हुए कार्य करें और सुनिश्चित करें कि अधिकाधिक युवा इन कार्यक्रमों से जुड़े। गौतम ने बताया कि इन आयोजनों की शुरूआत 11 सितम्बर को गांधी संदेश यात्रा से होगी। रेलवे ग्राउंड से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होकर महात्मा गांाधी रोड़, रतन बिहारी पार्क होते हुए यह यात्रा गांधी पार्क में समाप्त होगी। यात्रा में स्कूली व काॅलेजों के विद्यार्थी, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सरकारी कर्मचारी तथा आमजन प्रतिभागी होंगे। उन्होंने नगर निगम, नगर विकास न्यास को रैली के सम्बंध में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...