🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
एसकेआरएयूः अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिले कुलपति
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
एसकेआरएयूः अतिरिक्त मुख्य सचिव से मिले कुलपति
बीकानेर, 13 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने शुक्रवार को जयपुर स्थित सचिवालय सभागार में स्टेट लेवल नोडल एजेंसी (एसएलएनए) की बैठक में भाग लिया। इसके बाद कुलपति ने कृषि एवं पशुपालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पवन कुमार गोयल से मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, कार्ययोजना तथा विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। शुक्रवार को ही जयपुर स्थित कृषि भवन में विश्वविद्यालय के पेंशनर्स ने कुलपति प्रो. सिंह से मुलाकात की तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। पेंशनर्स ने पेंशन की समस्या के बारे में बताया। इस दौरान विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक प्रो. एस एल गोदारा, पेंशनर्स डाॅ. आरबीएल गुप्ता, डाॅ पीसी जैन, डाॅ वीके गौड़ तथा डाॅ. एसएस मनोहर आदि मौजूद रहे।
------
एसकेआरएयू: निर्वाण दिवस पर स्वामी केशवानंद को पुष्पांजलि अर्पित
बीकानेर, 13 सितम्बर। स्वामी केशवानंद के निर्वाण दिवस पर शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
स्वामी केशवांनद प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा ने कहा कि स्वामी केशवानंद ने अपना समूचा जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया। उन्होंने बाल विवाह और छूआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियांे को दूर करने के लिए प्रयत्न किया। हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीर सिंह ने कहा कि स्वामी केशवांनद का जन्म वर्ष 1983 में सीकर के मगलूना गांव में किसान परिवार में हुआ। उन्होंने महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन में भाग लिया। वे बालिका शिक्षा के पक्षधर थे। 13 सितम्बर 1972 को उनका निधन हुआ। कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का नाम स्वामी केशवानंद के नाम से जुड़ना गर्व की बात है। इस दौरान प्रो. विमला डुकवाल, प्रो. ए. के. शर्मा सहित शैक्षणिक-शैक्षणेत्तर स्टाफ सदस्य तथा विद्यार्थी मौजूद रहे।
------
प्रसार शिक्षा निदेशालय में चला स्वच्छता अभियान
बीकानेर, 13 सितम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया।
निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा के नेतृत्व में निदेशालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने परिसर और पार्क की सफाई की। प्रो. शर्मा ने स्वच्छता का महत्त्व बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर स्वच्छता का सतत अभियान चलाया जाएगा। डाॅ. जे. पी. लखेरा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक होना होगा। स्वच्छता की शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...