🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
रावण परिवार के पुतले आकार ले रहे हैं मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पर
बीकानेर । श्रीराम लक्ष्मण
दशहरा कमेटी एवं जिला प्रशासन के संयुत
तत्वावधान में दशहरा महोत्सव का आयोजन
8 अटूबर मंगलवार को एसपी मेडिकल
कॉलेज मैदान पर होगा। कमेटी की मीटिंग
श्रीराम लक्ष्मण भवन में अध्यक्ष नन्दकिशोर
मोहता की अध्यक्षता में हुई। दशहरा उत्सव
की पूजा अर्जना से तैयारी बैठक का
शुभारम्भ करते हुए महासचिव सुभाष भोला
ने कहा बीते 15 वर्षो की भांति संभाग के
सबसे बड़े पुतले बनाने की कमेटी की
परम्परा को कायम रखा जाय। हजारों की
संया में समूह के रूप में एकत्रित होकर
मनाए जाने वाले पर्व को बीकानेर में और
अधिक भव्यता प्रदान करने के लिए बीकानेर
के जाने माने तथा कमेटी के संरक्षक मंडल
के लध प्रतिष्ठित सदस्यों इंटरनेशनल
उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू,
यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका,
व्यापार उद्योग मंल के अध्यक्ष जुगल राठी,
माईन्स एसोसियेशन के चेयनमैन विजयचंद
डागा, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष नरेश
चुघ, वूलन इंडस्ट्री के राकेश चावला, हंसा
गेस्ट हाऊस के हंसराज डागा, कन्सेप्ट के
भूपेन्द्र मिढ्ढा, उद्योगपति राम अरोड़,
समाजसेवी राजेश चूरा, ट्रांसपोर्टर राजेश
मुंजाल से सहयोग लिया जाना तय किया
गया। मेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड पर रावण,
कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतलों एवं लंका
का दहन किया जाएगा। इस दौरान पुतलों के
दहन से पहले एक घंटे तक नयानाभिराम
आतिशबाजी की जाएगी। गौतम नगर के
विशेषज्ञ शोरगारों द्वारा पुतलों का निर्माण
आरंभ कर दिया गया है। बैठक में
भगवानदास चांदना, कोषाध्यक्ष गिरीश खत्री,
कमेटी के गौतम खिवाणी, ग्राउंड प्रभारी
हेमन्त गोरवानी, झांकी इंचार्ज अनिल
तुलसानी, हासानंद मघवानी ने दशहरा पर
निकलने वाली झांकियों एवं मेडिकल ग्राउंड
पर व्यवस्थाओं को पहले से अधिक सुचारू
बनाने संबंधी सुझाव दिए।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...