🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
देश की एकता और अखण्डता कायम रखने के लिए करें प्रभावी प्रयास
गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी ’’मोहन से महात्मा’’ का शुभारंभ
समारोह में डाॅ. बी.डी.कल्ला ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को महात्मा गंांधी के विचारों और जीवन दर्शन की विस्तार से जानकारी मिल सकेगी, जिससे वे इन्हें अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की एकता और अखण्डता कायम रखने के लिए प्रभावी प्रयास करने होंगे।
किया सम्मान:- समारोह के दौरान अतिथियों ने जिले की वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों व शहीद परिजनों का माल्यार्पण व शाॅल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। इनमें स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामनारायण शर्मा की पत्नी कमलादेवी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय दाऊलाल व्यास के पुत्र संतोष कुमार व्यास, शहीद सूबेदार जयसिंह की पत्नी पवन कंवर, शहीद राईफलमैन नारायण सिंह की पत्नी सुगन कंवर, शहीद हैड काॅन्स्टेबल जगदीश प्रसाद बिश्नोई की पत्नी रचना बिश्नोई, शहीद केप्टन चन्द्र चैधरी की पत्नी शारदा चैधरी, शहीद हेतराम गोदारा के भाई राजाराम गोदारा, शहीद राकेश कुमार चोटिया के भाई गणेश चोटिया, शहीद ओमप्रकाश की पत्नी निर्मला देवी का सम्मान किया गया।
मोहन से महात्मा:- गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी ’’मोहन से महात्मा’’ में पोस्टरों के माध्यम से गांधी जी का व्यक्तित्व-कृतित्व दर्शाया गया है। इनमें बैरिस्टर गांधी, सर्वोदय, सत्याग्रह, द्वितीय गोलमेज अधिवेशन, भारत छोड़ो आंदोलन, भारत विभाजन आदि के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी स्थल पर महात्मा गांधी तथा चरखे के अनेक कटआउट लगाए गए हैं व गांधी जी के प्रिय भजन भी बज रहे हैं। प्रदर्शनी स्थल पर बने सेल्फी पााईन्ट पर गांधी जी के कटआउट के साथ स्कूल व काॅलेजों के विद्यार्थियों ने सेल्फी ली। यह चित्र प्रदर्शनी 13 सितम्बर तक सूचना केन्द्र में आमजन के अवलोकनार्थ निःशुल्क खुली रहेगी।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के उप निदेशक विकास हर्ष ने आभार व्यक्त किया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक दिनेश सक्सेना, सेवानिवृत सहायक निदेशक मोहम्मद सलीम, राजस्थानी भाषा अकादमी के सचिव शरद केवलिया, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र भार्गव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रवीन्द्र हर्ष ने बताया कि डाॅ.कल्ला भी अपने छात्र जीवन से ही गांधी जी के अहिंसा व सत्याग्रह के विचारों से प्रभावित रहे। उन्होंने बीकानेर में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी अहिंसा व सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए की थी।
इस अवसर पर गांधी जयन्ती समारोह के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा, हेमन्त धारीवाल, जिला संयोजक संजय आचार्य, ए.डी.एम (प्रशासन) ए.एच.गौरी, ए.डी.एम (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, यशपाल गहलोत, महेन्द्र गहलोत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पी.एस.राठौड़, डाॅ. बिट्ठल बिस्सा, राजकुमार किराड़ू, अनिल कल्ला, कमल कल्ला, जिया उर रहमान, राहुल जादूसंगत, सुमित कोचर, श्याम तंवर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, विद्यार्थी उपस्थित थे।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...