twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️ खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
राज्य स्तरीय समारोह में वृद्ध कल्याण, सामाजिक सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किये जानें हेतु प्रस्ताव आमंत्रित
04 सितम्बर, 2019 बीकानेर। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय समारोह में वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जायेगा।
इसके लिये बीकानेर जिले से वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में किये गये विशिष्ठ/उल्लेखनीय कार्यो का संक्षिप्त विवरण मय अभिशंषा के साथ राज्य स्तर पर सम्मानित कराये जाने हेतु वरिष्ठ नागरिकों के उपयुक्त नामों का चयन किया जाना है। अतः इस हेतु वरिष्ठ नागरिक अपनें पूर्ण-परिचय, विवरण ( नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, सम्पर्क सूत्र, पूर्व में प्राप्त सम्मान (जिला/राज्य/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर) किये गये उल्लेखनीय कार्यों का विवरण आदि सहित ) दिनांक 11 सितम्बर 2019 से पूर्व कार्यालय, उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चौपडा कटला, रानी बाजार, बीकानेर में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...