🙏
डॉ. वाई. एस. भार्गव का नवकिरण सृंजन मंच द्वारा सम्मान
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
डॉ. वाई. एस. भार्गव का नवकिरण सृंजन मंच द्वारा सम्मान
बीकानेर ९ सितम्बर | बीकानेर के पूर्व मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, समाज सेवी और चिकित्सक रहे डॉ वाई एस भार्गव का चिकित्सा और स्वास्थ्य शिक्षा में दिए उल्लेखनीय योगदान हेतु स्थानीय पार्क पेरेडाइज होटल में नवकिरण सृजन मंच और कादम्बिनी क्लब द्वारा सम्मान किया गया । इस अवसर पर डॉ. भार्गव ने कहा कि स्वस्थ्य व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है । बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है ताकि वो बड़े होकर स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके । नवकिरण सृजन मंच के अध्यक्ष और कदाम्बिनी क्लब के संयोजक डॉ. अजय जोशी ने कहा कि डॉ.भार्गव बहुआयामी व्यक्तिव है इन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया है । इनकी इशीर के निदेशक के रूप में दी गयी सेवाएं पर्यावरण सरंक्षण दिशा में महत्वपूर्ण रही है ।
क्लब के समन्वयक कवि कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि डॉ. भार्गव ने अपने साहित्य द्वारा जन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में उल्लेखनीय सेवाएं दी है । क्लब के सह संयोजक डॉ. नरसिंह बिन्नानी ने कहा कि डॉ. भार्गव ने विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्य किया है । नवकिरण सृजन मंच के समन्वयक श्री गिरिराज पारीक ने डॉ. भार्गव के बीकानेर और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधता निवारण की दिशा में किये गए प्रयासों की सराहना की । इस अवसर डॉ. भार्गव के परिवारजन और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...