🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
शिसंअ का शैक्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह शीघ्र, सदस्यता अभियान की जिम्मेदारियां तय
बैठक आयोजित,शिक्षक सम्मेलन व शिक्षक समस्याओं पर हुई चर्चा... बीकानेर.. राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन पब्लिक पार्क में भंवरलाल लोहिया की अध्यक्षता में किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मोडाराम केडला थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रोहिताश्व काटिया ने कहा कि आगामी दिनों में संघ का जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें संघ की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन एवं सदस्यता अभियान के लिए ब्लॉक वार जिम्मेदारी दी गई।साथ ही सरकार से राज्य के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य विषयों के पद मंजूर करने की मांग की गई।प्रदेश महामंत्री मोडाराम कड़ेला ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पोषाहार व अन्नपूर्णा दुग्ध योजना की राशि जो कि पिछले 6 माह से बकाया चल रही है नहीं आने से शिक्षक अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहे जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए संघ मांग करता है कि जल्द जल्द ये राशि एसएमसी/एसडीएमसी खाते में जमा करवाई जाएं। जिला मंत्री चुनीलाल इनानिया एवं महिला मंत्री मंजू कड़ेला ने कहा छात्रवृति आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाई जाए जिससे कोई छात्र वंचित नहीं रहे। फार्म प्रक्रिया का सरलीकरण किया जावें । बृजेश पँवार ने एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की। बैठक में वरिष्ठ शिक्षक नेता मोहरसिंह सलावद,अजित सिंह बेनीवाल, जीवन प्रकाश मेघवाल,रतनलाल जीनगर,हनन्त डाबी,महावीर सिरोही, प्रेम सोनल, सज्जन कुमार,भंवरलाल परिहार, गुमानाराम,पूनमचंद जनागल
पाँचू ब्लाक अध्यक्ष, दीनदयाल जनागल,कोलायत ब्लॉक मंत्री,कोलायत अध्यक्ष दिनेश पँवार सुरेंद्र गंडेर,
अशोक,संतोष,भवानीशंकर बाणिया,राजेश सांखला आदि मौजूद रहे।









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...