🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
फिजियोथैरेपी एक स्वास्थ्य प्रणाली - डॉ. अमित
बीकानेर। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के मौके पर रविवार को गजनेर रोड़ स्थित जवाहर पार्क में फिजियोथैरेपी चिकित्सा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से मैराथन ‘‘रन फॉर फिट बीकाणा’’ का आयोजन फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित के नेतृत्व में किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुई मैराथन में मुख्य अतिथि नन्दलाल शर्मा एवं प्रहलाद सिंह चौधरी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए योग गुरू दीपक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अमित पुरोहित ने कहा कि फिजियोथैरेपी एक स्वास्थ्य प्रणाली है और उत्तम स्वास्थ्य ही व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है। नन्दलाल शर्मा एवं दीपक शर्मा ने कहा कि बिना दवा एवं ऑपरेशन फिजियोथेरेपी द्वारा कई लाइलाज बीमारियों का ईलाज संभव है। वरिष्ठ योग शिक्षक कन्हैयालाल सुथार एवं घनश्याम किराडू ने कहा कि फिजियोथैरेपी आज के आधुनिक युग में हर व्यक्ति की जरूरत है और युवाओं के लिए इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभवनाएं है।
डॉ. अमित ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि पूरा सप्ताह ‘फिजियो वीक’ के तौर पर मनाया जाएगा जिसमें निःशुल्क चिकित्सा शिविर, पौधारोपण, करियर सेमीनार जैसे कई कार्यक्रम होंगे। मैराथन में मदनलाल भाटी, कन्हैयालाल सुथार, विनीत प्रजापत, रविप्रकाश शर्मा, भानूप्रताप जोशी, गोविंद ओझा, विमला सांखला, भंवरी देवी, दीपक सांडिल्य आदि लोग मौजूद रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...