पोकरण में आशापुरा माता जी के लगाया छप्पन भोग,
प्रदेश में सुख,शान्ति एवं खुशहाली की प्रार्थना
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
पोकरण में आशापुरा माता जी के लगाया छप्पन भोग,
प्रदेश में सुख,शान्ति एवं खुशहाली की प्रार्थना
बीकानेर, 08 सितम्बर। श्री आशापुरा सेवा समिति ट्रस्ट (पोकरण), बीकानेर की ओर से भादवा मेला अवसर पर नवमी को माॅ आशापुरा माता जी के छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।
इस अवसर पर ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ.बी.डी.कल्ला, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, नगर पालिका पोकरण अध्यक्ष आंनदी लाल गुचिया, ई.ओ. नगर पालिका सुनील बोड़ा, ज्योतिषविद् अशोक थानवी, समाजसेवी कन्हैया लाल कल्ला, जय किशन आचार्य, अशोक मोदी सहित अनेक अतिथियों ने माॅं की पूजा अर्चना कर छप्पन भोग के दर्शन किए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी राजेश बिस्सा ’गजानन्द’, गोपाल दास, गिरिराज बिस्सा एवं संयोजक राजकुमार बिस्सा द्वारा शाॅल,साफा, स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया गया। ऊर्जा मंत्री डाॅ.कल्ला ने कहा कि मां आशापुरा के दरबार में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने प्रदेश में सुख-शान्ति एवं खुशहाली की मां आशापुरा से प्रार्थना की।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मां के दरबार में सम्पूर्ण देश से ही नहीं,अपितु विदेशों से भक्त आकर मनोकामना करते है। मां के भक्तों में भी मां के प्रति अटूट आस्था व श्रद्धा है। ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश बिस्सा ने स्वागत,सचिव जयकिशन आचार्य ने ट्रस्ट गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा ने सभी का आभार व्यक्त किया।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...