🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
शहीद स्मारकों को पूजा स्थल के रूप में देखा जाए-डाॅ.कल्ला
बीकानेर, 11 सितम्बर। ऊर्जा मंत्री डा. बी डी कल्ला ने कहा कि हम अपने शहीदों को कभी भूल नहीं सकते। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर कारगिल युद्ध और उग्रवाद की घटनाओं का सामना करते हुए हमारे जवानों ने देश की शांति और सुरक्षा के लिए जो शाहदत दी है, अपने आप में एक मिसाल है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष और जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने शहीद स्मारक का निर्माण कराने की दिशा में जो प्रयास किए है, वह शहीदों का सम्मान है। यह स्मारक आने वाली पीढ़ी के लिए प्ररेणादायिक साबित होगा।
डाॅ.कल्ला बुधवार को पब्लिक पार्क में शहीद स्मारक बीकानेर के शिलालेख समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक हम सभी के लिए सम्मानित स्थान है । देश की एकता एवं अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण देने वालों की स्मृति स्थल बनने से इस स्मारक को हमें पूजा स्थल के रूप में देखना चाहिए। जितना मान सम्मान हम अपने पूजा घर का करते हैं ,उतना ही मान सम्मान हमें इन स्थानों का करना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए जितना कुछ हम कर सकते हैं, वह करना चाहिए। इनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य और हमें अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीदों के सम्मान में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
जिला प्रभारी मंत्री एवं अल्प संख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि शहीदों को हम जितना सम्मान दें उतना ही कम है। इन्हीं की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं और हमारा देश और हम पूर्ण सुरक्षित जीवन यापन कर रहे हैं।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी ने सीमा देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि वीर सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इस स्मारक के निर्माण से यहां के लोग शहीदों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ ही देश की आजादी और उसे कायम रखने में उनके योगदान की जानकारी ले सकेंगे।
न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर का यह है नवाचार-पब्लिक पार्क मं शहीद स्मारक का निर्माण आगामी 9 माह में पूर्ण हो जायेगा। इस निर्माण कार्य पर राशि 37 लाख 5 हजार रूपये खर्च होगी। इसमें 20 लाख रूपये सैनिक कल्याण विभाग तथा 17.50 लाख रूपये नगर विकास न्यास खर्च करेगा। यह 1103 वर्ग फिट क्षेत्र में बनेगा। इस स्मारक की ऊंचाई 30 फुट (अशोक चक्र सहित) होगी। अशोक चक्र की ऊंचाई 3 फुट होगी।
ब्रिगेडियर जगमाल सिंह ने अतिथियों का तीनों मंत्रियों का स्वागत किया है। नगर विकास न्यास सचिव सुश्री सुनीता चैधरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पूर्व महापौर मकसूद अहम्मद, सुमित कोचर, यशपाल गहलोत, सुनीता गौड़, जय नारायण व्यास,महेन्द्र गहलोत, मनीष शर्मा तथा संजय आचार्य उपस्थित थे।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...