🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
लायंस क्लब उड़ान के द्वारा श्री गुरु वंदन
बीकानेर, 11 सितम्बर। लायंस क्लब उड़ान के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरू वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ दीपिका व्यास ने बताया एक निजी होटल में श्री गुरु वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत बीकानेर के श्रेष्ठ एवं शिक्षा को समर्पित गुरुजनों का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश व्यास, इतिहास व्याख्यता जगदीश टाक, एम .एन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर नीतू सुलेमानी, श्रीजैन कॉलेज की पदमा जोशी, एम एस कॉलेज की डॉ अभिलाषा , आर एस वी के डॉ पुनीत चोपड़ा एवं क्लब के शिक्षक सदस्य शामिल थे ।
इस अवसर पर रीजन चैयरपर्सन लायन अर्चना थानवी, पूर्व प्रान्तपाल लायन सुमेर चंद जी जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे । कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षकों द्वारा अपने विचार प्रकट किए एवं बीकानेर शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक उन्नत बनाने पर विचार विमर्श किया । साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक संस्थाओं के योगदान पर भी चर्चा हुई , जहां अध्यक्ष डॉ दीपिका व्यास ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ अपने विचार रखे, जिसकी सभी ने बहुत सराहना की । कार्यक्रम में संचालन लायन मोनिका शर्मा एवं पूरे कार्यक्रम की देखरेख लायन सीमा सोनी द्वारा की गई । लायन वरुणा पुरोहित एवं लायन डॉ विजयलक्ष्मी व्यास द्वारा सभी शिक्षकों, अतिथियों एवं क्लब सदस्यों का अभिवादन किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
-------
महिला एवं अधिकारिता उप निदेशक कार्यालय अब पंचायत समिति में लगेगा
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...