🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
कंटेनर गार्डनिंग में रोजगार व व्यापार की अपार संभावनाएं, एसकेआरएयूः ‘कंटेनर बागवानी में उद्यमशीलता’ विषयक प्रशिक्षण सम्पन्न, / हिंदी सप्ताह शुरू, पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कंटेनर गार्डनिंग में रोजगार व व्यापार की अपार संभावनाएं, एसकेआरएयूः ‘कंटेनर बागवानी में उद्यमशीलता’ विषयक प्रशिक्षण सम्पन्न, / हिंदी सप्ताह शुरू, पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बीकानेर, 14 सितम्बर। कृषि शिक्षा व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में ‘कंटेनर बागवानी में उद्यमशीलता’ विषयक चार दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ।
संस्थान निदेशक डॉ एन. के . शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को कंटेनर गार्डनिंग में प्रशिक्षित किया गया तथा इसमें रोजगार व व्यापार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में कृषि महाविद्यालय व कृषि शिक्षा व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यार्थियों को कंटेनर के प्रकार, सब्जियों व फूलों के पौधे लगाना, छाया व धूप में लगने वाले सजावटी पौधांे की तकनीक, शुष्क जलवायु में घरों और पार्कों में अलंकृत पौधांे की उन्नत प्रवर्धन तकनीक, कंटेनर में लगने वाले पौधों में कीट व बीमारियों से बचाव के उपचार, खाद व सिंचाई के प्रबंधन विषय पर विभिन्न वैज्ञानिकों के व्याख्यान व प्रायोगिक कार्य आयोजित हुए। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर प्रोफेसर वाई सुदर्शन मुख्य अतिथि व डॉ. दीपक सरोलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ धुरेन्द्र सिंह, डॉ राजीव नारोलिया, डॉ दीपक सरोलिया तथा विवेक व्यास मौजूद रहे।
-----
हिंदी सप्ताह शुरू, पहले दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
बीकानेर, 14 सितम्बर। कृषि शिक्षा व्यवसाय प्रबंधन संस्थान द्वारा शनिवार को हिंदी सप्ताह की शुरूआत हुई। पहले दिन अनवाद व वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा ने बताया कि हिंदी सप्ताह के दौरान 21 सितम्बर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें निबंध, लघु कहानी, कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। इस अवसर पर डाॅ. वाई सुदर्शन, डाॅ. राजेन्द्र सिंह तथा डाॅ. दीपक कुमार सरोलिया बतौर अतिथि मोजूद रहे। वक्ताओं ने हिंदी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन विवेक व्यास ने किया।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...