🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
जानिए टिड्डी प्रकोप की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम के फोन नंबर / टिड्डी से प्रभावित फसल के कृषकों को कीटनाशी पर 50 प्रतिशत तक अनुदान-गौतम, वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के जरिये टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा श👇👇👇
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
टिड्डी से प्रभावित फसल के कृषकों को कीटनाशी पर 50 प्रतिशत तक अनुदान-गौतम,
वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के जरिये टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा
बीकानेर, 14 सितम्बर। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने जिले में टिड्डी से प्रभावित क्षेत्रों की प्रभावी माॅनिटरिंग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने जिले के उपखण्ड अधिकारियों व कृषि और टिड्डी नियंत्रण अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों के सम्पर्क में रहने को कहा।
गौतम ने वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के जरिये उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और कृषि अधिकारियों की बैठक लीे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी, पटवारी, ग्राम सेवक, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक बिना अनुमति के मुख्यायलय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से टिड्डी की सूचना मिले, उसके नियंत्रण पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जायेगा और संबंधित के ख्ेिालाफ कार्यवाही होगी।
उन्होंने उप खण्ड, तहसीलदार, उप निदेशक कृषि विस्तार, टिड्डी नियंत्रण विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि उपखण्ड और तहसीलदार कार्यालय के नम्बर को ही नियंत्रण कक्ष हो।
टिड्डी से प्रभावित किसानों को कीटनाशी पर अनुदान पर मिलेगा- जिला कलक्टर ने कहा कि कृषि विभाग टिड्टी से प्रभावित किसानों को कीटनाशी पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देगा। यह अनुदान कीटनाशी की कीमत का 50 प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि कृषक को कीटनाशी की पूरी राशि देकर खरीदना होगा। अनुदान की राशि कृषि के बैंक खाते में कृषि विभाग जमा करवायेगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित कृषक को संबंधित क्षेत्र के सहायक र्कृिष अधिकारी अथवा कृषि पर्यवेक्षक से अनुशंषा पत्र लेना होगा। इसके लिए किसान को अपनी बैंक पास बुक, आधार कार्ड की छाया प्रति, ट्यूबवैल का बिजली का बिल और जमाबंदी की छाया प्रति साथ लानी होगी। उन्होंने कहा कि टिड्डी से प्रभावित प्रत्येक किसान को दो हैक्टेयर क्षेत्र के लिए ही अनुदान दिया जायेगा।
नियंत्रण कक्ष नम्बर- जिला विस्तार अधिकारी बज्जू रूबीना के 7014522068 पर, भैराराम गोदारा उप निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय के 8118824319 पर, सहायक निदेशक कृषि जयदीप 9983719200, पर और टिड्डी नियंत्रण कार्यालय के पौध संरक्षण अधिकारी धन्ने सिंह के 8826052003 मोबाइल नम्बर पर टिड्डी के बारे में जानकारी दी सकती है।
वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, उपखण्ड अधिकारी बीकानेर कैलाश चंद्र शर्मा, सहायक निदेशक कृषि जयदीप तथा संबंधित उपखण्ड कार्यालयों पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार व कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...