🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
उदयरामसर में दादा गुरुदेव पूजा व प्रसाद और मेला, ढढ्ढा कोटड़ी में सवा करोड़ जाप अनुष्ठान रविवार से
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
बीकानेर, 14 सितम्बर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिनमणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. सहवृृति साध्वीवृृंद के सान्निध्य में शनिवार को उदयरामसर की प्राचीन दादाबाड़ी में भक्ति संगीत के साथ दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वरजी की पूजा की गई तथा मेला लगा।
दादाबाड़ी में साध्वीवृृंद के सान्निध्य में शुक्रवार रात भक्ति संगीत संध्या आयोजित की गई । देर रात तक चली भजन संध्या में जयपुर की उमा लहरी व बीकानेर के मगन कोचर, सुनील पारख सहित अनेक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्ति रस से सरोबार व दादा गुरुमय बना दिया। भक्ति संगीत संध्या व पूजा में चिंतामणी जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारिवाल व मंत्री चन्द्र सिंह पारख, खरतरगच्छ संघ के अशोक पारख, मोती लाल नाहटा, निर्मल पारख, गेवर चंद मुसरफ, आसकरण मालू, मनोज सेठिया, महावीर नाहटा, रतन लाल नाहटा सहित अनेक गणमान्य जैन समाज के श्रावक मौजूद थे।
दादा गुरुदेव के मंदिर में शनिवार को अभिषेक व पूजन कया गया। राग सोरठा, ठुमरी, श्रीराग के साथ पारम्परिक तर्जों पर आधारित भजन ’’गुरु चरण बलिहारी’’, ’’ बहुत याद करते है, गुरुवर हम’’ , ’’कोई नहीं दादा तेरे सिवाय , तू है पालन हारा, तूं तारण हारा’’ आदि की प्रस्तुत साध्वीश्री सौम्यगुणा, विचक्षण महिला मंडल, सुनील पारख, नेहा पारख, अजीत नाहटा, मगन कोचर, जयपुर के शिखर चंद नाहटा,शर्मिला, राजू नाहटा और विभिन्न भजन मंडलियों के कलाकारों ने प्रस्तुत किए। नैवेद्य, फल, दीप, अक्षत, वस्त्र, इत्र, ध्वज, अर्ध पूजा व उसके बाद आरती की गई। मेला स्थल पर युवक मंडल सहित सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के कार्यों में सहयोग दिया। चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से सामूहिक प्रसाद को करीब 5 हजार से अधिक लोगों ने समताभाव से ग्रहण किया। मेले में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ, साधुमार्गी जैन संघ, खरतरगच्छ, तपागच्छ, पाश्र्वचन्द्रगच्छ सहित विभिन्न गच्छ व समुदाय के श्रावक-श्राविकाओं ने हिस्सा लिया। महापौर नारायण चैपड़़ा ने भी दादा गुरुदेव के मंदिर के दर्शन किए तथा साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. से आशीर्वाद लिया। भदोई के शिखरचंद बरड़िया ने आरती का तथा मंगलदीप का लाभ बाड़मेर के बुधड़मल भंसाली ने लिया। चिंतामणि जैन प्रन्यास की ओर से लाभार्थियों का अभिनंदन किया गया।
मेला स्थल पर जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के पूर्व मंत्री गेवर चंद मुसरफ के नेतृृत्व में मुसरफ परिवार की ओर से श्रावक-श्राविकाओं के लिए शिकंजी, चाय, काॅफी, दही बड़े, भुजिया-पाप़ड़ की मिक्चर और चाऊमीन आदि फास्टफूड की निःशुल्क स्आल, लगाई गई। वहीं कुछ जैन युवा संघ, खरतरगच्छ युवा परिषद सहित अनेक संगठनों ने विभिन्न व्यवस्थाओं दवा, टाॅफी व आइसक्रीम की निःशुल्क सेवा की। मेलार्थी विभिन्न वाहनों, ऊंट गाड़ों व विभिन्न वाहनों से उदयरामसर पहुंचे थे। मेला स्थल पर विभिन्न तरह के झूले, खान पान की वस्तुओं की स्आॅले लगी थी। मेलार्थियों ने ऊंट व घुड़सवारी का भी आनंद लिया।
विध्नहर्ता-मंगलकर्ता, सवा करोड़ जाप अनुष्ठान आज से
जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के गच्छाधिपति आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती प्रवर्तिनी वरिष्ठ साध्वीश्री शशि प्रभा म.सा. के सान्निध्य में रविवार से ’’विध्नहर्ता-मंगलकर्ता’’ सिद्धचक्र का सवा करोड जाप अनुष्ठान ढढ्ढा कोटड़ी में शुरू होगा। साध्वीवृृंद रविवार सुबह उदयरामसर से बीकानेर पहुंचेगी तथा ढढ्ढा कोटड़ी मंें प्रवचन व सवा करोड़ जाप का अनुष्ठान शुरू होगा। ’’ ऊं ह्ीं श्रीं सिद्धचक्राय नमः’’ जाप के लिए ढढ्ढा कोटड़ी में ’’परमात्मा की प्रतिमा’’ व ’’सिद्धचक्र यंत्र’’ की स्थापना की गई है। वहां सुबह साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक बैठकर जाप करने की व्यवस्था की गई है। साध्वीश्री शशि प्रभाजी म.सा. ने बताया कि प्रत्येक आराधक को हर दिन 21 माला का जाप करना है। इस प्रकार क आराधक के द्वारा 27 दिन यानि 11 अक्टूबर तक 567 माला 56700 मंत्र का जाप किया जाएगा। शारीरिक लाचारी के कारण अनुकूलता न हो तो समीपस्थ जिनालय में अथवा घर में सिद्धचक्र यंत्र के आगे भी जाप किया जा सकेगा। अभिमंत्रित कलश ढढ्ढा कोटड़ी में जाप करने वालों को दिया जाएगा। जाप के लिए एक ही आसन, एक ही माला व एक ही स्थान का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नवपद रूपी सिद्धचक्र की यह आराधना 9 अंक को ध्यान में रखकर की गई है। नवनिधि की भंडार, यह साधना है। खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष राजीव खजांची ने बताया कि बीकानेर में पहली बार होने वाले जाप के प्रति श्रावक-श्राविकाओं में अति उत्साह है । श्रावक-श्राविकाओं के जाप के लिए खरतरगच्छ युवा परिषद ने संगठन ने श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के सहयोग से विभिन्न व्यवस्थाएं की है।
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...