🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसाइटी बीकानेर व श्री ब्राह्मण स्वर्णकार विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोठारी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर बीकानेर के सहयोग से नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 15 सितम्बर रविवार को सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायती भवन (ग्राउंड फ्लोर) में आयोजित किया जा रहा है | p.S.A.Uric Acid , Urofalometri (मूत्रधार की जांच ), p.F.T. (अस्थमा की जांच), B.M.D,(हड्डियों में कैल्शियम की जांच) RBS (शुगर की जांच) शिविर में नि:शुल्क जांचों की व्यवस्था रहेगी |
शिविर प्रभारी सागरमल सोनी ने बताया कि शिविर में दमा रोग हेतु डॉ.मोहम्मद साबिर, सामान्य चिकित्सा एवं ह्रदय रोग हेतु डॉ.प्रमोद सोनी, मूत्र एवं गुर्दा रोग हेतु डॉ.रुचिर एरन, अस्थि रोग हेतु डॉ.सुकांत विजय, स्त्री रोग हेतु डॉ.खुशबू चौधरी, और दंत रोग हेतु डॉ.नितिन सोनी अपनी सेवाएं देंगें |
🙏






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...