🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️
कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 22 को
बीकानेर। श्री कुम्हार महासभा के तत्वावधान कुम्हार समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम 22 सितम्बर को रविन्द्र रंगमंच बीकानेर में रखा गया है। किशन संवाल ने बताया कि समारोह में बीकानेर जिले की 2018 व 2019 की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें दसवी, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोतर, खेल प्रतिभाओं, छात्रसंघ चुनावों में विजेताओ व प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए प्रतिभाशाली छात्र-छात्रों का सम्मान किया जायेगा। प्रतिभाओं के आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम दिनाक 15 सितम्बर रखी गई है। समारोह में समाज के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अतिथि के रूप में भाग लेंगे समारोह को सफल बनाने में कुम्हार महासभा की टीम जिसमें रामलाल लखेसर, नारायणदास मंगलाव, सूरजाराम गेधर, शिवरतन, शंकरलाल भूटिया, महावीर जालप, बजरंग गेधर, कालुराम लिम्बा, श्रवण गंगपारिया, नथमल गेधर, आसुराम खुडिय़ा, भंवरलाल मांगर समारोह के लिए नोखा, श्रीडूंगरगढ, कोलायत, खाजूवाला, लूणकरणसर तहसीलों में पेम्पलेट वितरण व प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
🙏







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...